नीलगाय का बच्चे कि जीवित अवस्था का वीडिओ
• ग्राम पंचायत सेमरा में घंटों तड़पता रहा घायल शावक, जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे
रवि प्रकाश शुक्ला, जयसिंहनगर/शहडोल।
रीवा-शहडोल रोड के किनारे स्थित ग्राम पंचायत सेमरा में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक जंगली नीलगाय के बच्चे को कुत्तों ने दौड़ाकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शावक सड़क किनारे कई घंटों तक तड़पता रहा, लेकिन वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत बीट गार्ड, रेंजर और डिप्टी रेंजर को दी थी, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया।
स्थानीय लोगों ने शावक को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण नीलगाय के बच्चे ने आखिरकार घंटों बाद दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं में विभाग की लापरवाही सामने आई हो। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग की ऐसी उदासीनता ने न केवल एक निर्दोष प्राणी की जान ली, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति विभाग की संवेदनहीनता को भी उजागर कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप: सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे





4 thoughts on “रीवा-शहडोल रोड पर वन विभाग की लापरवाही से मासूम नीलगाय के बच्चे की मौत….”
Was hunting for a promo code and found one that worked on indibetpromocode. Saved a few rupees, so worth the search. Happy to try indibet out!
Alright, 39jlcom is a solid site if you’re looking for some quick fun. I tried it out, and the sign-up bonus was pretty sweet. Find it here: 39jlcom
78winvn is a simple platform with a reasonable layout. I found the game selection to be interesting. Pretty straightforward. Check it out here: 78winvn
bl555uknet is a decent option to kill time. Maybe you get lucky. Found some interesting features there too: bl555uknet