पोंगरी पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई
जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शहडोल। जिले में भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए रीवा लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सोहागपुर जनपद के पोंगरी पंचायत सचिव मंगलेश्वर मिश्रा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंचायत भवन पोंगरी में की गई, जहां सचिव उपसरपंच अमृतलाल यादव से बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, जल गंगा संवर्धन योजना के तहत ₹2,37,000 के कार्य का बिल तैयार हुआ था। सचिव ने इस बिल के भुगतान के लिए उपसरपंच से ₹25,000 रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित उपसरपंच ने 28 अक्टूबर को लोकायुक्त रीवा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद टीम ने जांच और ट्रैप की तैयारी की।
गुरुवार को निर्धारित योजना के अनुसार लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन पर छापा मारा। जैसे ही सचिव ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ पंचायत परिसर में जमा हो गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा।
टीम ने आरोपी सचिव को मौके से गिरफ्तार कर शहडोल सर्किट हाउस लाया, जहां देर शाम तक उससे पूछताछ जारी रही। रिश्वत की रकम जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह भी जांच की जा रही है कि पंचायत में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों में कहीं और कमीशन की प्रथा तो नहीं चल रही थी। टीम ने पंचायत भवन से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
गौरतलब है कि शहडोल जिले में बीते कुछ सप्ताहों में लगातार रिश्वत के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में धनपुरी क्षेत्र में भी एक कर्मचारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था। इन लगातार कार्रवाइयों से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्ट कर्मचारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पंचायत स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोकायुक्त की ऐसी कार्रवाइयां बेहद आवश्यक हैं। फिलहाल टीम मामले की लिखापढ़ी और औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
लोकायुक्त टीआई सत्तू मरावी



10 thoughts on “लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सचिव मंगलेश्वर मिश्रा रंगेहाथ गिरफ्तार”
Lotus365 whitelabel option looks interesting. If you’re in the game, might be worth a look? I’m just exploring the posibilities. Know more here: lotus365whitelable
Alright alright, qqbetuzbekistan is on my radar now. Wondering if it’s worth the hype. Uzbekistan vibes, let’s go! Give it a shot at qqbetuzbekistan
Guys, I came across the new app 100winapp, does it actually guarantee win? If you tried it out, share the experience here: 100winapp
Just downloaded the 291bet app and it’s seriously smooth! Easy to use and keeps me updated on all the games. Check it out 291bet app
Finally found a site that doesn’t lag during the big wins. The login process is seamless and very secure. I feel safe playing at acejililogin.
Top notch service and the games are super addictive. I finally found a platform that actually works without lagging. bd777jili is the way to go.
The jackpot hits here are more frequent than anywhere else. Great site with a very friendly community. Five stars for 77jilionline
Really impressed with the variety of betting options available here. It feels secure and professional. You should give idkoin138 a try today.
The best experience I have had in a long time. The graphics are top notch and the gameplay is very immersive. See you at jogodeourobetbr
I’ve tried a few platforms lately but this one is surprisingly smooth. The login process is quick and the games load instantly. Definitely worth a try if you want a hassle-free experience. Check out jilihot777login for more.