जब अचानक दौड़ पड़ी बाघिन वायरल वीडियो…
राहुल सिंह राणा, ताला/उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक रोमांचक और भयभीत कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें झाड़ियों में खड़ी एक बाघिन अचानक पर्यटकों की ओर दौड़ लगाती दिखाई देती है। यह दृश्य इतना अप्रत्याशित था कि वहां मौजूद पर्यटकों की सांसें थम सी गईं। डर के मारे जिप्सी में बैठे पर्यटक गाड़ी से भागने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब बाघिन ने दिखाई अपनी फुर्ती
वीडियो में दिखता है कि बाघिन झाड़ियों में खड़ी थी। कुछ ही क्षण बाद वह अचानक दौड़ने लगती है। पर्यटक अपनी जिप्सी को सड़क के किनारे रोककर इस नजारे को देखने लगे, लेकिन तभी बाघिन ने दिशा बदलते हुए जिप्सी की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि, बीच में लगी रेलिंग की वजह से बाघिन रास्ता बदलकर तालाब की ओर निकल गई। वहीं पर्यटकों की जिप्सी तेज़ी से आगे बढ़ गई। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सबको दहला दिया।
रेंजर को तलब कर दी गई हिदायत
मामले पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के निदेशक अनुपम सहाय ने बताया कि वीडियो बांधवगढ़ का ही है। उन्होंने कहा —
“यह स्पष्ट नहीं है कि बाघिन ने वास्तव में वाहन सवार लोगों को दौड़ाया या नहीं, लेकिन सावधानी के तौर पर ताला रेंजर को तलब कर घटना की जानकारी ली गई है।”
उन्होंने साथ ही पर्यटकों और राहगीरों से अपील की कि वे जंगल के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर वाहन रोककर या वन्यजीवों के पास उतरना सख्त वर्जित है। ऐसा करने से जानमाल का खतरा बढ़ सकता है।
कहां की है यह घटना
पार्क प्रबंधन के अनुसार, यह वीडियो मगधी गेट के पास कोलुहाबाह क्षेत्र का है। यह इलाका ताला और खेतौली रेंज के बीच स्थित है, जहां अक्सर बाघों की गतिविधियां देखी जाती हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 27 अक्टूबर की सुबह की सफारी के दौरान की है।
कब होती है बाघिन ‘अटैकिंग मूड’ में…?
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के मुताबिक,
“जब बाघिन अपने शावकों के साथ होती है या सड़क पार कर रही होती है, तब यदि उसे बार-बार परेशान किया जाए या रास्ता रोका जाए, तो वह आक्रामक हो जाती है।”
उन्होंने बताया कि वाइल्डलाइफ में ऐसी घटनाएं सामान्य हैं, लेकिन पर्यटकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह याद दिला दिया है कि जंगल में ‘एडवेंचर’ और ‘सावधानी’ दोनों का संतुलन जरूरी है।
बांधवगढ़ जैसे प्राकृतिक आवासों में वन्यजीवों की सीमाओं का सम्मान करना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।



11 thoughts on “बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघिन के अचानक दौड़ने से दहशत में आए पर्यटक, वीडियो हुआ वायरल”
Sup, stumbled across 98winvietnam the other day. Pretty interesting site. Different vibe than what I’m used to, but not in a bad way. Worth checkin’ out if you’re lookin’ for somethin’ a little different.
Always on the lookout for promo codes, and jljl11promocode has delivered. Saved some cash, now I can play with more confidence! Check their promo codesjljl11promocode
Yo, check out luckyph! Been playing there lately and the payouts are pretty decent. Just sayin’, might be worth a shot if you’re looking for something new. luckyph
Yo, okfuncasino looks kinda fun. The graphics are cool. Anybody scored big wins there yet? Share your stories please! okfuncasino
Solid platform with a lot of great options. I feel safe depositing here and the odds are very competitive. Definitely giving idoxibet88 a try more often.
The login process is super quick and the bonuses for new members are actually worth it. Love the vibe here at jilibet020login
Really impressed with the stability of this site. No crashes even during peak hours which is a huge plus for me. jiliph6login
Really impressed with the customer service here. They answered my questions quickly and helped me set up my account without any stress. Solid experience with bdjb777.
I’ve been trying a few platforms lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely worth a try for anyone looking for a reliable spot. Check out bdmegapari for a great experience.
The game selection is massive and the odds are very competitive. I’ve told all my friends to join br617bet because it is just better than the rest.
Login is seamless and the customer support is actually helpful. I had a small issue with my deposit and they sorted it out instantly. 90winbet90winlogin