RNI-29226/77

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी में भरा कोयला हाईटेंशन लाइन से टकराया, बड़ा हादसा टला

 

राहुल सिंह राणा, अनूपपुर। सोमवार सुबह अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी में भरा कोयला स्टेशन परिसर में हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए, जिससे रेलवे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेलकर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, मालगाड़ी स्टेशन के बीच वाले लूप ट्रैक पर खड़ी थी। इससे यात्रियों से भरे प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही थी। हादसे की वजह से इस रूट की कई पैसेंजर और गुड्स ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को जैतहरी, छुलहा और मौहरी रेलवे स्टेशनों पर रोका गया, जबकि कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया गया।

यात्री रहे दहशत में

घटना के समय प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रीवा–चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी से लंबे समय तक चिंगारियां निकलती रहीं। यात्रियों ने बताया कि अचानक हुए धमाके से स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए थे, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

रेल प्रशासन ने शुरू की जांच

रेल प्रशासन ने घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि ओवरलोड या ट्रॉली की ऊंचाई अधिक होने के कारण मालगाड़ी हाईटेंशन लाइन से टकराई। फिलहाल रेलवे विभाग ने संबंधित अधिकारियों को घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Gaon Ka Vikas
Author: Gaon Ka Vikas

17 thoughts on “अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी में भरा कोयला हाईटेंशन लाइन से टकराया, बड़ा हादसा टला”

  1. GGWin, eh? Signed up yesterday. Layout is decent and found a few good bets. Withdrawals were prompt, which is always a good sign. Could use some more promotions though. Worth a look see. ggwin

  2. I’ve tried a few spots lately but this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are fair. Definitely check out bdh444 if you want a reliable place to play.

Leave a Comment