कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
राहुल सिंह राणा, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोतमा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छावड़ा के सरकारी आवास पर शुक्रवार देर रात (24 अक्टूबर) पथराव हुआ और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, न्यायाधीश अमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में सो रहे थे, तभी रात लगभग 12:30 बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगे और चिल्लाते हुए बोले “कैसे मजिस्ट्रेटी करते हो, देख लेंगे, जान से मार देंगे।” इसके बाद आरोपियों ने आवास के गेट लैम्प और दीवार में लगे लोहे के एंगल को तोड़ दिया तथा आंगन में पथराव किया।
न्यायाधीश के बाहर आने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। शनिवार को न्यायाधीश ने भालूमाड़ा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
भालूमाड़ा थाना पुलिस ने इस प्रकरण में एफआईआर नंबर 0468/2025 दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
• धारा 224 – लोक सेवक को उसके कर्तव्य पालन से रोकने का प्रयास.
• धारा 296 – सार्वजनिक शांति भंग करने का अपराध.
• धारा 334 – जानबूझकर आहत करना या चोट पहुंचाना.
• धारा 331(6) – संपत्ति को नुकसान पहुंचाना.
• धारा 351(3) – आपराधिक बल या हमला.
• धारा 333 – सरकारी कर्मचारी पर हमला या उसे डराने-धमकाने का अपराध.
एफआईआर में घटना का समय 25 अक्टूबर 2025 की रात 12:30 से 12:40 बजे के बीच दर्ज किया गया है। सूचना थाने में 25 अक्टूबर की शाम 5:24 बजे प्राप्त हुई और एफआईआर 5:46 बजे दर्ज की गई।
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है। आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
यह मामला न्यायपालिका के अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अधिकारी वर्ग ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न्यायिक कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप की कोशिश हैं, जिन्हें सख्ती से रोका जाना जरूरी है।





7 thoughts on “अनूपपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास पर पथराव, जज को जान से मारने की धमकी”
bb88bet came through with a respectable set of choices. Definitely worth a peek if you need something new. bb88bet
Yo, jl18login! Finally got around to logging in. The process was smooth as butter—no hiccups at all. Seems like they’ve really streamlined things. Give it a whirl and see for yourself! More adventures await at jl18login.
MX777casino, hey everyone! The site loaded up quickly and the games look fantastic. About to give it a shot and hopefully win big! Visit the site at mx777casino
Hey guys, just checked out phswerte8 – looks pretty interesting! I’m gonna dive in and see what it’s all about. Wish me luck! Check it out yourself: phswerte8
Sportingbe.net for all your sportsbet bet needs. Simple as that. No messing about, just straight up betting. Give it a look! sportsbet bet
Yo, someone told me about okttlink the other day. Said it’s got some sweet deals. I haven’t used it a ton, but initial impressions are good. You should try browsing okttlink and see if it’s for you.
Teen Patti Gold APK? Oh man, that game is addictive! I lost way too many hours to that. If you’re into card games, download this immediately from teenpattigoldapk.