– शहडोल जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र की घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
शहडोल। जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र से इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मझटोलिया गांव में मवेशी चरा रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे भयावह बात यह रही कि भालू महिला को परिजनों के सामने ही घसीटकर जंगल में ले गया और दो घंटे तक उसके शव के पास मंडराता रहा।
घटना का विवरण
जानकारी के मुताबिक, मझटोलिया गांव निवासी गुड्डी यादव पति सीताराम यादव (42 वर्ष) शुक्रवार सुबह अपने पति और अन्य परिजनों के साथ जंगल के किनारे मवेशी चरा रही थी। तभी अचानक झाड़ियों से निकले एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू ने महिला को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया।
महिला के पति सीताराम यादव और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन भालू गुस्से में था और किसी को पास नहीं आने दे रहा था। डर के मारे परिजन दूर खड़े होकर यह दर्दनाक मंजर देखते रहे और वन विभाग को फोन कर सूचना दी।
भालू को भगाने में लगे दो घंटे
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुर तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर भालू अब भी महिला के शव के पास घूम रहा था। टीम ने मशालें और फटाखे फोड़कर भालू को भगाने की कोशिश की, जिसे सफल होने में लगभग दो घंटे लग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ही भालू शव से दूर गया और वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया।
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
थाना प्रभारी जैतपुर जिया उल हक ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियां बढ़ी हैं। हाल ही में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बैठक की गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है, जबकि 8 लाख रुपये का मुआवजा जल्द खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
ग्रामीणों में भय का माहौल
घटना के बाद से मझटोलिया और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने भालू की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
वन विभाग ने बताया कि इलाके में एक विशेष टीम गश्त कर रही है और भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा कि रिपोर्ट
By Themukhbir.com संवाददाता, शहडोल



10 thoughts on “जंगली भालू के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, दो घंटे तक शव के पास मंडराता रहा खूंखार…. भालू”
Yo, bg786bet! Been trying my luck here lately. Registration was smooth, and the selection of games is pretty decent. I especially like the mention a game type, e.g., cricket betting section. Could use a few more promos, but overall, not bad at all. Check it out for yourself! bg786bet
The graphics are stunning and the gameplay is super addictive. It is definitely my new favorite spot to relax after work. Visit sunwin89 for a great experience.
Solid platform with a great community vibe. It is always exciting to see who is winning today. I am really enjoying bdtak999.
The variety of games here is impressive. I spent all weekend exploring different tables and the experience was top-notch. Give vn89bet13 a try if you love diversity in betting.
Solid platform with a great community. I appreciate the transparency with the odds and the fast withdrawals. ph55jili is definitely a top tier choice.
Really loving the interface here. Everything is so intuitive and the payouts are fast. If you are looking for a top-tier experience, check out idmustang303.
Finally found a platform that feels fair and transparent. The graphics are top notch and the winning streaks are real. Happy with jilibetdonnalynlogin.
Super intuitive design and the loading times are barely there. It makes the whole experience so much more enjoyable. vnzoo88 is killing it right now.
I have tried many platforms but this one feels different. The variety of games is amazing and the support team is very helpful. Visit pkdk1947
The variety of slot games here is amazing. I love how easy it is to navigate through the lobby. Best place to hang out is win24login.