
पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा के जले हाथ, ग्रामीण कर रहे हैं वीरता की सराहना
राहुल सिंह राणा, 9407812522- शहडोल। जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में रविवार के दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जब एक कच्चे मकान में अचानक आग भड़क उठी। घर के अंदर चार लोग फंसे हुए थे और बाहर अफरा-तफरी मची हुई थी। तभी थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और बिना किसी हिचकिचाहट के जलते घर में कूद पड़े। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी मिश्रा के हाथ झुलस गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तब तक बचाव कार्य में लगे रहे, जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ गए। घटना में घर के मालिक रूपधारी जायसवाल (40 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाना बनाते वक्त लगी आग
पुलिस के अनुसार, हीरापुर निवासी रूपधारी जायसवाल के मकान में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी की हिम्मत घर के अंदर जाने की नहीं हुई।
“चीखें सुन अंदर भागा” थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा
थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया,
“मैं क्षेत्र भ्रमण पर निकला था, तभी देखा कि एक मकान में आग लगी है और अंदर से चीख-पुकार की आवाज आ रही थी। बिना समय गंवाए मैं अंदर गया और चार लोगों को बाहर निकाला। बाद में थाने से सूचना देकर अतिरिक्त मदद मंगाई।”
आरक्षक ने दिखाया सूझबूझ
घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक नबी खान ने सड़क पर सिंचाई कर रहे एक टैंकर को मौके पर बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में घर में रखे सामान तो जल गए. गनीमत है कि मानव जीवन सुरक्षित रहा.
लाखों का नुकसान, लेकिन बच गई ज़िंदगियाँ
इस भीषण अग्निकांड में ग्रामीण के मकान और घरेलू सामान जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। लेकिन थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों की जान बच गई, जिसके लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस की वीरता और मानवीय संवेदना की सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट कर दी शाबाशी

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में लगी आग में जब सब घबराए हुए थे, तब थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा बिना डर-भय के जलते घर में कूद पड़े और चार लोगों की जान बचा ली.
इस मानवीय साहस और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस अधीक्षक (SP) शहडोल रामजी श्रीवास्तव ने ट्विटर पर प्रशंसा की है, और मिश्रा की कार्यशैली को पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
पूरे क्षेत्र में थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा की वीरता और तत्परता की लोग खुले दिल से तारीफ कर रहे हैं।



15 thoughts on “पपौंध अग्निकांड : थाना प्रभारी बने फरिश्ता, जलती आग में कूदकर बचाई चार लोगों की जान”
Yo, I gotta say, Betkingmobile’s mobile site is pretty slick. Easy to use, doesn’t lag like crazy. Thumbs up from me! Check it out: betkingmobile
Alright folks, just tried out gbgbet1. Seems legit! Good odds and the site’s easy to navigate. Definitely worth a look if you’re into that sort of thing. Check it out here: gbgbet1
Lotogreenlogin? I’ve logged in a few times. Seems like a decent platform for lottery stuff, pretty easy to use overall. lotogreenlogin
Gotta say, mobi66bet is pretty smooth on mobile. Makes placing bets on the go super convenient. Worth a look if you’re always out and about. mobi66bet
I’ve tried a few platforms lately but this one really stands out. The interface is super smooth and the payouts are fast. Definitely my new go-to spot! bdmostplaybet
The VIP rewards here are actually worth it. I felt like a high roller from the moment I signed up. Check out 42vipphcasino for a premium experience.
I’ve tried a few platforms lately but this one really stands out for its smooth interface. Definitely worth checking out if you want a hassle-free experience. krkubetwin
Really impressed with the customer support team. They answered my questions in minutes. idmpo1881 is definitely a trusted platform.
Fast deposits and even faster withdrawals. That is all I really care about and this site delivers perfectly. mustang303login is the real deal.
The energy on this site is awesome. The games are exciting and the promotions are always updated. Go to phfierylogin
Really impressed with the variety of games here. Everything loads quickly and the customer support team is actually helpful. Highly recommend ff5555bet to everyone.
Love the layout and the overall vibe of the site. It feels very user friendly even for beginners. I’m really enjoying my time on slot977.
Really impressed with the security and speed of this site. I had a few questions and the support team handled them instantly. Top notch service! 499batlogin
Super easy to deposit and withdraw. The process is straightforward and doesn’t have any hidden catches. Really happy with phjilicash
I’ve tried a few sites lately but this one is surprisingly smooth. The games load fast and the interface is very user friendly. Definitely recommend checking out pkj2game for a great time.