RNI-29226/77

कहाँ हैं गाँव विकास?

देवरिया। 11 अगस्त

 विकास खण्ड भलुअनी अन्तर्गत ग्राम परसिया जद्दू जिसकी आबादी 1000/= में है। उक्त गाँव में लगभग 1500/= घर है। उस गाँव में विद्युत जर्जर अवस्था में है। भगवान के भरोसे चल रही है। सरकार के विधायक एवं MLC इस गाँव में अनेकों बार पहुँच चुके हैं। किन्तु गाँव के विकास की तरफ मुड़कर भी नही देखा है। अगर देखा भी होगा तो नजरअंदाज कर दिया होगा। यह गाँव परसिया जद्दू देवरिया पकड़ी बराँव मार्ग पर स्थित है। मुख्य मार्ग से प्रवेश द्वार को गाँव के तरफ से बनवाया गया है। किन्तु सड़क कि हालत की व्याख्या करना सरल नहीं है। जगह-जगह गढ्ढे का रूप ले चुका है। सुनने में आया है, कि सम्बंधित विभाग द्वारा निर्माण के नाम पर सरकारी खजाने से भुगतान भी प्राप्त कर लिया गया है। जाँच के बाद पता चलेगा। विद्युत-तार जगह-जगह लटके हुए हैं। कम्प्लेन करने के बावजूद भी कोई पूछताछ करने वाला नही है। कभी भी जर्जर तार जानलेवा का रूप ले सकता है। गाँव का विकास समस्याओं के सम्बंध में उच्च अधिकारियों को समाचार के माध्यम से कह चुका हूँ।

Gaon Ka Vikas
Author: Gaon Ka Vikas